• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

संघ मुक्त भारत:नीतीश कोBJPने दिया जवाब

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार का जद(यू) एक क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने बिहार तक की सभी सीटों पर कभी चुनाव नहीं लड़ा। हुसैन ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा, यह उनका सपना है, लेकिन यह सपना साकार नहीं हो पाएगा। जनता दल बिहार में भी एकजुट नहीं है। इसलिए नीतीश कुमार को इस तरह के बयान देने से पहले पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा कर लेना चाहिए। नीतीश कुमार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की अपील की थी। नीतीश ने कहा था, जो भी संगठन भाजपा/आरएसएस की सांप्रदायिक राजनीति से इत्तेफाक नहीं रखते, उन्हें लोकतंत्र को बचाने के लिए एक छतरी के नीचे आना होगा। उन्होंने अनुमान जाहिर किया कि देश द्विध्रुवीय राजनीति की तरफ बढ़ रहा है, जहां भाजपा-आरएसएसएक तरफ और बाकी दूसरी तरफ होंगे। नीतीश की टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को भी नागवार गुजरी है। आरएसएस के नेता राकेश सिन्हा ने रविवार को कहा, आरएसएस भारत की आत्मा है। वे भारत को उसकी आत्मा से कैसे अलग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar suggests Sangh free India formula, BJP counter attacks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved