• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैरसंक्रामक रोगों से साझा जंग की तैयारी

new strategy to fight non infectious diseases - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पार्टनरशिप टु फाइट क्रॉनिक डिजीजेज (पीएफसीडी) ने नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर (एनएचएसआरसी) के साथ मिलकर एक पेपर एनसीडी इन द डेवलपमेंट एजेंडा जारी किया है। यह प्रपत्र सभी स्तरों पर निर्णय लेने वाले लोगों को गैरसंक्रामक बीमारियों के लगातार बढ रहे बोझ के विषय में संवेदनशील करने का एक प्रयास है। पीएफसीडी के अध्यक्ष डॉ केनेथ थोर्प ने कहा,एनसीडी का बढता बोझ इस सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता से अकेले निपटने में सरकार के सामथ्र्य को सीमित करता है। कोई भी एक कंपनी इससे जुडी चुनौतियों से सफलतापूर्वक नहीं निपट सकती है। एनएचएसआरसी के कार्यकारी निदेशक डॉ संजय कुमार ने नीति एवं विकास एजेंडे पर जोर देते हुए कहा,2014 में भारत में अनुमानित 98.16 लाख मौतें हुईं थीं, इनमें से 60 प्रतिशत (5,869,000) हिस्सेदारी एनसीडी की थी। एनसीडी न सिर्फ स्वास्थ्य एवं जीवन गुणवत्ता को प्रभावित करता है बल्कि उत्पादकता एवं आर्थिक विकास पर भी बुरा असर डालता है।
उन्होंने कहा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कई मोर्चो पर कार्यो की शुरूआत की है लेकिन बीमारी का बोझ इतना अधिक होने के कारण सरकार अपने दम पर इस मुद्दे से निपटने में सक्षम नहीं होगी। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-new strategy to fight non infectious diseases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health news, strategy, non infectious diseases, pfcd, nhsrc, ncd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved