• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नई इनकम डिसक्लोजर स्कीम आज से

नई दिल्ली। कालाधन रखने वालों को सरकार ने आखिरी मौका दिया है। सरकार आज से एक नई इनकम डिसक्लोजर स्कीम शुरू करने जा रही है। इस स्कीम के तहत 50 फीसदी टैक्स और जुर्माना देकर आप अपनी काली कमाई को सफेद कर सकते हैं। सरकार की यह नई इनकम डिसक्लोजर स्कीम 31 मार्च तक रहेगी। जो लोग 31 मार्च के बाद ब्लैकमनी के साथ पकडे गए, उन पर कडी कानूनी कार्रवाही की जाएगी। इससे बचने के लिए कालेधन वालों को अपनी काली कमाई का आधा हिस्सा गरीब कल्याण के लिए सरकार को देना होगा। 31 मार्च के बाद पकड़े गए तो.... अपनी काली कमाई को सफदे करने का यह आखिरी मौका है। सरकार की इस स्कीम के तहत 31 मार्च तक अघोषित आय का खुलासा करने पर 50 फीसदी टैक्स और जुर्माना देकर आप अपने शेष पैसे को व्हाइट में बदल सकते हैं लेकिन 31 मार्च तक अघोषित आय का खुलासा ना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 31 मार्च तक भी मनी लॉड्रिंग जैसे आपराधिक कानूनों के उल्लंघन की सूरत में कोई रियायत नहीं मिलेगी।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-New income disclosure scheme start from today run till 31 March
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, blackmoney, new income disclosure scheme, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved