• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नए अमेरिकी प्रतिबंधों का कड़ा जवाब दिया जाएगा : रूस

New American sanctions will be given a strong response: Russia - World News in Hindi

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय ने रूस के खिलाफ अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाए जाने पर कहा कि देश (रूस) नए अमेरिकी प्रतिबंधों और भविष्य में किसी भी प्रतिकूल कार्रवाई को नजरअंदाज न करते हुए इसका जवाब कड़ाई से देगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रशासनिक कदम उठाकर प्रतिस्पर्धियों को हटाने सहित अंतहीन प्रतिबंधों के साथ अमेरिका वास्तव में बाजार अर्थव्यवस्था और मुक्त, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के खिलाफ हो गया है। बयान में कहा गया, ‘‘अमेरिका हर तरह से बस अपना वैश्विक आधिपत्य सुनिश्चित करना चाहता है।’’ बयान मेंं कहा गया कि कोई भी दबाव रूस को उसके चुने गए मार्ग से हटा नहीं सकता। अमेरिका के ऐसे कदम केवल अपने लक्ष्यों को हासिल करने में अमेरिका की अयोग्यता को दर्शाते हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम वॉशिंगटन को अपना यह भ्रम दूर करने की सलाह देना चाहेंगे कि प्रतिबंधों की भाषा से हमें डराया जा सकता है।’’ अमेरिकी वित्त विभाग ने सात बिजनेस लीडर और 17 वरिष्ठ अधिकारियों सहित 38 रूसी व्यक्तियों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New American sanctions will be given a strong response: Russia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new american sanctions, russia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved