• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुस्कान कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला

Muskan program on the workshop - Solan News in Hindi

सोलन जिला में लड़कियों की संख्या में काफी कमी आई है जिला प्रषासन ने इसके लिए विषेष कार्यक्रम षुरू किया है। उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि सोलन जिले में लिंगानुपात की दिशा में मुस्कान कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम एक ओर लिंगानुपात में बढ़ौतरी करेगा वहीं गर्भवती माताओं का बेहतर स्वास्थ्य भी सुनिश्चित करेगा। राकेश कंवर गत दिवस सोलन में ‘मुस्कान’ कार्यक्रम के संबंध में आयोजित एक कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। राकेश कंवर ने कहा कि जहां एक ओर प्रदेश का लाहौल स्पीति जिला पूरे प्रदेश को लिंगानुपात के क्षेत्र में राह दिखा रहा है वहीं पिछले कुछ समय से राज्य के कुछ जिलों में लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है। सोलन जिले के कुछ भागों में भी लड़कियों की संख्या में कमी आई है। वर्ष, 2011 की जनगणना के अनुसार सोलन जिले में 0-6 वर्ष के आयुवर्ग में लिंगानुपात मात्र 899 रह गया है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में यह अनुपात केवल 855 है। ग्रामीण क्षेत्र में यह 907 है। हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 0-6 वर्ष के आयुवर्ग में लिंगानुपात मात्र 878 है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियानों से जिले के सभी खण्डों में लिंगानुपात में आशातीत सुधार हो रहा है। राकेश कवंर ने कहा कि मुस्कान कार्यक्रम के तहत जिले की सभी पंचायतों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती माताओं के बारे में जानकारी एकत्रित करेंगी। ये कार्यकर्ता यह सुनिश्चित बनाएंगी कि गर्भाधान के 70 दिनों के भीतर गर्भवती माताएं समीप के आंगनवाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक केन्द्र अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर गर्भाधान का पंजीकरण करवाएं। इस पंजीकरण से जहां शिशु के जन्म तक माता एवं शिशु की पूरी जानकारी रखी जा सकेगी वहीं गर्भवती माता को समय≤ पर दी जाने वाली दवाओं का ब्यौरा भी सुनिश्चित होगा।
उपायुक्त ने कहा कि योजना को सफल बनाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी जिले की सभी पंचायतों में गत पांच वर्षों में जनसंख्या में हुए बढ़ौतरी का सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण के तहत लड़कों एवं लड़कियों की संख्या का पूरा ब्यौरा एकत्रित किया जाएगा। इस सर्वेक्षण से जिले की प्रत्येक पंचायत के वर्तमान लिंगानुपात की जानकारी प्राप्त होगी। उन पंचायतों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाएगा जहां पर लिंगानुपात कम है। इन पंचायतों को ‘रैड अलर्ट’ पंचायत के रूप में चिन्हित कर सघन अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पंचायत, उपमण्डल तथा जिला स्तर पर समितियां गठित करने का मामला प्रदेश सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करें।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला

यह भी पढ़े

Web Title-Muskan program on the workshop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: muskan program on the workshop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, solan news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved