• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खदान मजदूर को मिला दस लाख का हीरा!

पन्ना (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर के भाग्य अचानक करवट बदली और वह रंक से राजा बन गया। दरअसल पन्ना के 22 वर्षीय मजदूर देवीदयाल को एक हीरा मिला है, जिसकी दस लाख रुपये आंकी गई है। देवीदयाल की जिंदगी को चमकाने वाला 3.39 कैरेट का यह हीरा पन्ना की हीरे की खदान से मिला है। जल्दी ही इस हीरे को नीलामी के लिए रखा जाएगा। पन्ना जिले में मजदूरी कर अपना परिवार चलाने वाले देवीदयाल बर्मन ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह अपनी जिंदगी में लखपति बन पाएगा लेकिन अचानक उसके भाग्य ने पलटा खाया और ऐसा संभव हो गया। पन्ना से महज दस किलोमीटर दूर देवीदयाल की खदान से खूबसूरत हीरा निकला है- 3.39 कैरेट का चमचमाता हीरा। देवीदयाल बर्मन ने कहा कि वह बेरोजगार था। काम नहीं मिलने के कारण हीरा खदान लगा ली और हीरा मिलते ही किस्मत चमक गई। अब जमीन और गाड़ी खरीदेंगे। वह बहुत खुश है।

यह भी पढ़े

Web Title-MP: miner finds big diamond worth a million rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp worker, million diamond , hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, panna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved