• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लापता छात्र की हत्या

Missing student murder in ghazibad - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद में आज एक छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गयी । मुरादनगर इलाके में पालिटेकनिक का छात्र दो दिन पहले उसके ही एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया लेकिन उसके बाद से वो वापस नहीं लौटा । आज सुबह शुभम नाम के छात्र का शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी खेतों में बने एक खाली कमरे से बरामद किया गया । शुभम को तीन गोली मारी गयी और ईंट से सिर कुचला गया है । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है ।20 साल के होनहार छात्र शुभम की हत्या के बाद इलाके मे मातम पसरा हुआ है । शुभम को 7 फरवरी को रात करीब 9 बजे उसके एक मोनू नाम का दोस्त घर से ही बुलाकर ले गया । रात को घर से जाते देख बहन ने फोन करके पूछा भी की कहाँ जा रहे हो। उसने जल्दी आने को कहा । लेकिन थोड़ी देर बाद ही शुभम ने अपनी बहन को मैसेज करके बताया की वो मनु के साथ है। लेकिन जब देर रात शुभम नही लौटा तो और फोन बंद मिला तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की । पुलिस को भी सूचना दी गयी । शुभम का शव आज सुबह घर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही खेतो मे एक खाली पड़े कमरे मे बंद मिला है । शुभम के घर के पीछे तकरीबन 500 मित्र की दूरी पर ही खून के निशान मिले जिसको लेकर परिजनों को शक गहराया फिर वहाँ आसपास रह रहे लोगों से पूछा तो लोगों ने बताया की रात के समय कुछ लोगों के चिल्लाने की आवाजें आई । जिसके आधार परिजनों ने वहीं पूरे इलाके में तलाश शुरू की तो जहां खून का निशान मिला वहीं से आगे कातिलों के जाने के भी निशान मिले और तब इस छोटे से खाली पड़े कमरे से शुभम का शव बरामद किया गया । शुभम के मैसेज के आधार पर परिजनों ने मोनू को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है । परिजनों को शक है की कातिलों की संख्या 4 से ज्यादा रही है। तभी शुभम का इतनी बेरहमी से कत्ल किया गया है । पुलिस फिलहाल कातिलों की तलाश में जुटी है ।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ हस्तिनापुर तय करता है कि प्रदेश में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Missing student murder in ghazibad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: missing, student, murder, ghazibad, up hindi news, up election, up election 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved