• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चचेरे भाई ने की नाबालिग बहन की गोली मारकर हत्या

minor sister shot dead from Cousin - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। बाड़ी थाना इलाके के सिकर्रा गांव में खेत की भेज के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर पीड़ित की नाबालिग बालिका की कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। वारदात करने वाले आरोपी मृतका के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित भूरा ने बताया कि उनका खेत की भेज को लेकर बड़े भाई से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उस समय तो परिवार के अन्य लोगों ने राजनीमा कराते हुए मामला शांत करा दिया था। लेकिन इसके बाद बड़े भाई के पुत्र पप्पू और उसका रिश्तेदार शशि घर में आए और उसकी बेटी रिंकी को घेरते हुए उस पर देशी कट्टे से फायर कर दिया और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

यह भी पढ़े

Web Title-minor sister shot dead from Cousin
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, news, rajasthan, minor, sister, shot, dead, cousin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved