• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नए साल में बढेंगे दूध के दाम

नई दिल्ली।अमूल और मदर डेरी जैसी को-ऑपरेटिव संस्थाएं जल्द ही अपनी कीमतों में इजाफे का ऐलान कर सकती है। दरअसल किसानों को दिए जाने वाले भुगतान को बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। ताकि उन्हें सप्लाई बढ़ाने के लिए उत्साहित किया जा सके। डेयरी सेक्टर की इन दिग्गज कंपनियों को अगले वित्त वर्ष में मिल्क प्रॉडक्ट्स के कैरी फॉरवर्ड स्टॉक में बड़ी गिरावट की आशंका है। ऐसे में ये दूध और दूध उत्पादों के दाम बढ़ाने की योजना बनाई जा रही हैं। इससे कंपनियों को गर्मियों के लिए स्टॉक तैयार करने में भी मदद मिलेगी। गर्मियों के दौरान ताजे दूध का उत्पादन कम हो जाता है।
अमूल ने साफ कर दिया है कि कहा मार्च तक स्किम्ड मिल्क पाउडर का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी कम रहेगा। ऐसे में हमें किसानों के लिए दूध की कीमत फिर बढ़ानी पड़ेगी। इसका असर मार्केट प्राइस पर पड़ेगा।
इससे पहले इस साल जून-जुलाई के दौरान दूध की कीमतों में इजाफा हुआ था। उस वक्त दूध की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-Milk prices will increase in the new year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: milk, prices, increase, in new year, amul, mother dairy, dairy product, market rate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved