• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेयर ने दिया स्वच्छता का नारा

Meyer gave the slogan of hygiene - Karnal News in Hindi

करनाल । मेयर रेनू बाला गुप्ता ने नवरात्रों के पावन अवसर पर शहर के नागरिकों को स्वच्छता का नारा देकर अपना सहयोग देने का संदेश दिया है। उन्होंने निगम के कार्यकारी अधिकारी द्वारा तैयार इस संदेश का अपने कार्यालय में विमोचन किया। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, नगर पार्षद बलविंद्र सिंह, पार्षद कमलेश लाठर, समाजसेवी मुकेश अरोड़ा और रोहताश लाठर भी उपस्थित थे। मेयर ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू करके भारत को विश्व में एक स्वच्छ और गंदगी रहित देश की पहचान बनाने का काम किया है। हरियाणा ने उसका अनुकरण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में दो सालों से लोगों को साथ जोड़कर स्वच्छता को बनाए रखने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री की सोच है कि यदि हमारे शहर स्वच्छ और सुंदर होंगे तो उसमें रहने वाले नागरिक भी स्वस्थ होंगे। इसीलिए मुख्यमंत्री स्वच्छ- हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा पर जोर दे रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Meyer gave the slogan of hygiene
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mayor renu bala gupta, karnal, karnal hindi news, hayrana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved