• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

धनुष-बाण और गदाधारी प्रत्याशी पहुंचे थे कलेक्ट्रेट

अमरीष मनीष शुक्ला,इलाहाबाद। पहला दृश्य हाथ में धनुष-बाण और प्रत्यंचा खीचे हुये, राजर्षि ठाठ-बाट और वस्त्र, सिर पर सुशोभित स्वर्णमय मुकुट साथ में सैकड़ों समर्थक और जयघोष। दूसरा दृश्य दोनों हाथ में गदा धारण किये हुये, विकराल स्वरूप व गर्जना, पीताम्बर वस्त्र और समर्थकों का जयघोष । यह दोनों दृश्य थे इलाहाबाद कलेक्ट्रेट के। जहां जोश और उत्साह से लबरेज कुछ प्रत्याशी अपनी विशिष्ट वेशभूषा धारण किये हुये पहुंचे तो लगा मानों पृथ्वी पर पुनः पौराणिक काल लौट आया हो। लेकिन कुछ देर बाद जब नामांकन पत्रों की जांच में निर्दल प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने लगे तो माहौल ही बदल गया। लोगों का उत्साह काफूर हो गया। कई प्रत्याशी रोते हुये कलेक्ट्रेट से बाहर निकले। राजेश्वर दयाल शुक्ला करछना से शिवसेना प्रत्याशी के तौर पर धनुष-बाण लेकर पहुंचे थे। जबकि करछना से गदाधारी प्रत्याशी । इस प्रत्याशी का उत्साह बढाने के लिये भाजपा कार्यकर्ता भी जयघोष करते नजर आये।जब बिलख पड़ा प्रतापपुर का प्रत्याशी प्रतापपुर विधानसभा सीट से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान कमी मिलने पर उसका पर्चा खारिज कर दिया गया। तब वह कलेक्ट्रेट में ही बिलख पड़ा-अरे बाप रे, यह क्या हो गया। अब हम क्या करें। कुछ करो वकील साहब, कुछ करो। हमारा तो सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। बड़ी मेहनत की थी हमने, चुनाव बिल्कुल निकला हुआ था, लेकिन आपने तो हमें कहीं का नहीं छोड़ा। अब हम क्या मुंह दिखाएंगे लोगों को। कलेक्ट्रेट परिसर में यह और ऐसे ही नजारे देखने के लिए तमाशबीन जुटे रहे।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ इलाहाबाद में बसपा ने उतारे लखपति, करोड़पति: पढिये खास रिपोर्ट]

यह भी पढ़े

Web Title-many candidate file nomination in alllahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: many candidate, file nomination, alllahabad, up election , up election 2017 , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved