• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

त्यौहारों से आती है प्रेम के साथ त्याग की भावना-साहनी

Love and self sacrifice comes from the festivals - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। त्यौहार हमारे अंदर प्रेम के साथ त्याग की भावना को भी प्रेरित करते हैं। बिना त्याग की भावना के त्यौहारों का आनंद अधूरा है। कोई भी त्यौहार तभी सार्थक है। जब उसे सभी मिलजुल कर मनाए। ये कहना है पंजाबी पॉप सिंगर शंकर साहनी का। वे ओल्ड फरीदाबाद स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से रामनवमी व दशहरे के मौके पर श्रीराम सेवादल की ओर से निकाली गई दुर्गा नवमी शोभायात्रा का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा फरीद की नगरी मिनी इंडिया के नाम से जानी जाती है। इसलिए इसमें हमारे देश के हर प्रदेश की संस्कृति का समावेश मिलता है और हमें हर प्रदेश की संस्कृति से यहां अवगत होना पड़ता है। इस मौके पर साहनी ने स्वरचित भक्ति गीतों से जनसमुह को रसास्वादन करवाया। इस अवसर पर रोहताश बैसाया, कथा व्यास पं. उमेशाचार्यजी महाराज, फिल्म डायरेक्टर डाॅ. एम. ए. अंसारी, फेस गु्रप की मैनेजर नेहा शर्मा, गौरव पाराशर, हिमांशु दत्त पाराशर, मन्नु वधावन, श्यामलाल कटारिया, अन्नू गिरधर, लक्ष्मीदत्त अत्री सहित कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-Love and self sacrifice comes from the festivals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: love, sacrifice, festivals, faridabad, haryana, khaskhabar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved