• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नववर्ष में भी लाइनें नहीं होगी कम, कैश निकासी में राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली। नोटबंदी का आज 48वां दिन है और लोग अभी भी एटीएम की लाइनों में लगे हुए हैं। कैश की किल्लत बरकरार है। लोगों को उम्मीद है कि 30 दिसंबर के बाद हालात समान्य होंगे लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि अभी बैंकों और एटीएम से नगदी निकासी की सीमा तय है। खबरों के अनुसार नए वर्ष में भी नगदी सीमा कील सीमा बरकारर रहेगी। ऐसे में लोगों को नव वर्ष में भी एटीएम की लाइनों में लगना पडेगा। गौरतलब है कि अभी एटीएम से प्रतिदिन 2500 रुपए की नगदी निकासी की सीमा तय है लेकिन 500 के नए नोटों की कमी होने के कारण लोगों को एटीएम से दो हजार रुपए के नोट ही मिल रहे हैं। वहीं बैंकों में भी कैश की किल्लत बनी हुई है। लोगों को उम्मीद थी कि 30 दिसंबर के बाद सरकार नगदी निकासी में राहत देगी लेकिन लोगों की इस उम्मीद पर पानी फिर सकता है। ज्ञातव्य है कि नए नोट के कम सर्कुलेशन की वजह से लोगों को नकदी की परेशानी हो रही है। मांग के अनुसार नई करंसी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पीएम मोदी ने नोटबंदी पर जनता से 50 दिन मांगे थे जो कि पूरे होने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि 50 दिनों में लोगों की परेशानियां कम होंगी और कैश की किल्लत भी दूर होगी। लेकिन नोटबंदी के 48वे दिन भी कैश की किल्लत और लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही है। माना जा रहा है कि मांग के अनुसार आरबीआई नई करंसी की छपाई नहीं कर पा रहा है, इसलिए कैश की किल्लत आ रही है।

[@ वर्ष 2016: तमिलनाडु सीएम जयललिता की मौत बनी अखबारों की सुर्खियां ]

यह भी पढ़े

Web Title-Limits on cash withdrawals may continue beyond Dec 30
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, limits on cash withdrawals, cash withdrawals limits may continue after dec 30, cash crunch, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved