• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधिक चेतना सप्ताह प्रारंभ

Legal Consciousness Week starts - Sikar News in Hindi

सीकर। जिला मुख्यालय पर रविवार को विधिक चेतना प्राधिकरण की ओर से विधिक चेतना सप्ताह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कोर्ट परिसर से एक सामाजिक न्याय चेतना यात्रा को जिला एंव सेशन न्यायाधीश अभय चतुर्वेदी ओर जिला कलेक्टर के बी गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । रैली के बाद कोर्ट परिसर से गांवों गांवों मे न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधिक चेतना जागृत करने के लिये सचल विधिक सेवा केंद्र ओर लोक अदालत का एक न्याय रथ भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । इसके बाद जिला कलेक्ट्रेट सभाभवन मे जिला एंव सेशन न्यायाधीश अभय चतुर्वेदी ओर जिला कलेक्टर के बी गुप्ता की अध्यक्षता के विधिक सेवा सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधिक्षक के बी गुप्ता एडीजे अनिल कुमार कोशिक,जिला विधिक प्राधिकरण सीकर के पूर्ण कालिक सचिव लक्ष्मीनारायण विश्नोइ सहित जिले के सभी न्यायिक अधिकारी अधिवक्ताओं सहित कानून के विधार्थी भी मोजूद थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी न्यायिक अधिकारियो ने गरीब जनता को विधिक चेतना के लिये जागृत करने की बात कही जिससे आम जनता को भी कानून का पूरा लाभ मिल सके । यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े

Web Title-Legal Consciousness Week starts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: legal , consciousness, week , starts, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved