• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शिक्षक अपनी भूमिका समझे और समाज को सही राह दिखाए : देवनानी

अजमेर। किसी भी देश में स्वस्थ और सक्षम समाज का निर्माण तभी संभव है, जब शिक्षक अपनी भूमिका का पूरी ताकत के साथ निर्वहन करें। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक स्कूल का मुखिया ही उसका नेतृत्व करे। हमें नेतृत्व के गुणों को आत्मसात करना होगा, ताकि स्कूल का विकास हो सके। शिक्षक समाज की रीढ़ है, वह अपनी भूमिका को समझे और समाज को सही राह दिखाए। यह बात पुष्कर की वैष्णव धर्मशाला में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के संभाग स्तरीय लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कही। उन्होंने कहा कि आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय राजस्थान में शिक्षा की पहचान बनते जा रहे हैं। स्कूलों को विकसित करने के लिए शिक्षक अपने क्षेत्र के भामाशाहों से भी संपर्क बनाए रखें तथा समय-समय पर स्कूल में योगदान के प्रति उन्हें प्रेरित करते रहें।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-leadership training camp of division level of Principals of primary and upper primary schools
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasudev devnani, education minister, leadership, training, camp, division, level, principals, upper, primary schools, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved