• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुल्लू अस्पताल की एंबुलेंस सबसे स्वच्छ घोषित

Kullu hospitals ambulance declared the cleanest - Kullu News in Hindi

कुल्लू। राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत कुल्लू जिला में निशुल्क एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवा रही एंबुलेंसों के बीच स्वच्छता स्पर्धा आयोजित की गई। जीवीके ईएमआरआई प्रबंधन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत करवाई गई इस स्पर्धा के दौरान जिले भर की एंबुलेंसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल की 108 एंबुलेंस गाड़ी को सबसे स्वच्छ पाया गया। सोमवार को जिलाधीश यूनुस ने इस एंबुलेंस के कर्मचारियों- सुनीता, परमानंद और चालकों देसराज व राजकुमार को सम्मानित किया। इन कर्मचारियों व चालकों को बधाई देते यूनुस ने कहा कि निशुल्क एंबुलेंस सेवा से आम लोगों को काफी सुविधा हो रही है और उनके लिए यह एक वरदान सिद्ध हो रही है। इस मौके पर जीवीके ईएमआरआई के प्रदेश महाप्रबंधक मेहुल सुकुमारन ने जिलाधीश को एंबुलेंस स्वच्छता स्पर्धा की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एडीसी राकेश शर्मा, जीवीके ईएमआरआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मुश्ताक और जिला प्रबंधक आशीष शर्मा भी उपस्थित थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-Kullu hospitals ambulance declared the cleanest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kullu, hospital, ambulance, declared, cleanest, himachal news in hindi , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kullu news, kullu news in hindi, real time kullu city news, real time news, kullu news khas khabar, kullu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved