• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतदेय स्थल पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी के निर्देश

keep assured minimum facility at Votable site - Gonda News in Hindi

गोंडा। भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मतदेय स्थल पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी प्रदान किये जाने के निर्देश दियेे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने विधानसभा सामान्य निवार्चन-2017 के दृष्टिगत कुछ मतदेय स्थलों पर सही रैम्प न होने अथवा पेय जल समस्या अथवा इसी तरह की समस्या प्राप्त होने की शिकायतें का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों एवं व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निर्देश दिए कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा रिटर्निंग आफिसर/ सहायक रिटर्निंग आफिसर क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्रों पर यह देख लें कि सभी मतदेय स्थलों पर रैम्प, स्वच्छ पेय जल, प्रतीक्षा कक्ष/स्थल, महिला व पुरूषों के लिए पृथक-पृथक शौचालय व निर्वाचन आयोग द्वारा एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी के अन्तर्गत निर्धारित अन्य सुविधाये मतदेय स्थलो पर हों। इसके अलावा कुछ मतदेय स्थलों पर बने हुए हैं, जो वस्तुतः उपयोग के योग्य नहीं हैं। उन्हें दुरूस्त कराते हुए यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि रैम्प सही ढ़ंग से बने हों तथा उबड़-खाबड़ न हों। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि विद्यालयों में बने मतदेय स्थलों पर रैम्प बने हों, और जो खराब हाें उन्हें एक सप्ताह में ठीक करा दें। सभी रिटर्निग आफिसर ऐसे मतदेय स्थलों का निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से कर लें, जहॉ रैम्प नहीं है अथवा खराब है, उनकी सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल दे दें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक उन रैम्पों को ठीक कराकर अनुपालन आख्या एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें। कुछ मतदेय स्थलो पर महिला व पुरूषों के लिए पृथक-पृथक शौचालय नहीं बने हैं तथा कुछ मतदेय स्थलों पर बने हुए शौचालय अत्यन्त गंदे और प्रायः उपयोग के अयोग्य पाये गये हैं। कुछ मतदेय स्थलों पर महिला व पुरूष शौचालय अलग-अलग नहीं बने हैं। सम्बंधित रिटर्निंग आफिसर इस तरह के मतदेय स्थलों की सूची तत्काल जिला पंचायत राज अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कर दें।
जिला जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक उपरोक्त कमियाें का निराकरण एक सप्ताह मे कराकर अवगत कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष/ प्रतीक्षा स्थल निर्धारित कर लें, जहॉ पर मतदान के दिन लम्बी लाईन होने पर मतदाता बैठकर प्रतीक्षा कर सकें। इसी प्रकार मतदान केन्द्र पर प्रत्येक बीएलओ के बैठने के लिए स्थल तथा वोटर असिस्टेंट बूथ का भी निर्धारण कर लें। इसके साथ ही मतदेय स्थलों पर समुचित पेय जल की सुविधा हेतु मतदेय स्थलों पर हैण्डपम्प हर हाल में दुरूस्त करा लें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एडीएम त्रिलोकी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीपीआरओ, सभी एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी, आरओ एवं एआरओ तथा विद्यालयों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यगण उपस्थित रहे।

[@ यूपी चुनाव के दो सर्वे-एक में भाजपा,दूसरे में सपा-कांग्रेस अव्वल]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-keep assured minimum facility at Votable site
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assured, minimum, facility, votable site , up news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved