• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समाज विरोधी तत्वों पर रखें पैनी नजर - उप चुनाव आयुक्त

Keep a vigilant eye on anti-social elements - Deputy Election Commissioner - Mohali News in Hindi

मोहाली। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही चुनाव आयोग ने अधिकारियों कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी निष्पक्ष तरीके से निभाने की अपील की है। जिससे चुनाव प्रणाली पर किसी तरह का सवालिया निशान नहीं लग सके। प्रगटावा उप चुनाव आयुक्त भारत डाॅ संदीप सक्सेना ने नगर निगम मीटिंग हाॅल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक लेने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चुनाव की ड्यूटी सबसे अहम होती है। जिसे ईमानदारी से निभाया जाना जरूरी है। इस दौरान वे रूपनगर रेंज के साहिबजादा अजीत सिंह नगर, रूपनगर और शहीद भगत सिंह नगर के डिप्टी आयुक्त कम जिला चयन अफसरों, जिला पुलिस मुखियाओं और विधानसभा हलकों के एसडीएम कम सहायक रिटर्निंग अफसरों और अन्य सिविल और पुलिस प्रशासन अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे। इस मौके पर मुख्य चुनाव अफसर पंजाब वी के सिंह, एडिशनल मुख्य चुनाव अफसर दीपरावा लकरा आईएएस, एडीशनल डायरेक्टर जनरल पुलिस वी के भावरा, कमिश्नर रूपनगर रेंज डाॅ एस करन राजू, डीआईजी गुरशरन सिंह संधू, डिप्टी कमिशनर कम जिला चुनाव अफसर एसएएस नगर डी एस मांगट, डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अफसर रूपनगर करनेस शर्मा, डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अफसर शहीद भगत सिंह नगर विपुन उज्जवल और जिला पुलिस प्रमुख एसएएस नगर कुलदीप सिंह चाहल, जिला पुलिस प्रमुख रूपनगर वरिन्दर पाल सिंह, जिला पुलिस प्रमुख शहीद भगत सिंह नगर नवीन सिंगला और विधान सभा हलकों के सहायक रिटर्निंग अफसर भी मौजूद थे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Keep a vigilant eye on anti-social elements - Deputy Election Commissioner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keep a vigilant eye on anti-social elements - deputy election commissioner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mohali news, mohali news in hindi, real time mohali city news, real time news, mohali news khas khabar, mohali news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved