• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भूमि कानूनों पर भाजपा ने झूठ बोले:झामुमो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर राज्य में आदिवासियों की जमीन पर उनके अधिकार के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों ने जनजातीय लोगों से वादा किया था कि उनके भूमि अधिकारों की रक्षा की जाएगी, लेकिन इसके विपरीत दो भूमि अधिनियमों में बदलाव के लिए एक अध्यादेश लाया गया है। सोरेन ने यहां एक संवादाता सम्मेलन में कहा,मोदी ने संथाल परगना की एक सार्वजनिक रैली में वादा किया था कि अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ है जो आदिवासियों से उनकी जमीन छीन सके। यहां तक कि रघुवर दास कह रहे हैं कि उनके पिता भी छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम और संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम में बदलाव नहीं कर सकते। तब बदलाव के लिए अध्यादेश क्यों।

यह भी पढ़े

Web Title-JMM opposes BJP over changes in land laws in jharkhand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jmm, hemant soren, tribal rights, bjp, land laws, jharkhand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved