• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जयललिता की तबियत पूरी तरह से ठीक

चेन्नई।अपोलो अस्पताल ने कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता की हालत पूरी तरह से सुधर गई है। वह बीते 43 दिनों से अस्पताल में इलाज करा रही हैं। अपोलो अस्पताल समूह के चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी ने कहा, वह (जयललिता) काफी संतुष्ट हैं। उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक हो चुकी है और वह समझ पा रही हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह जयललिता को तय करना है कि वह कब घर लौटना चाहती हैं। इलाज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू अब पूरा हो चुका है। जयललिता (68) को बुखार और डिहाइड्रेशन के बाद 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बाद में कहा कि उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में रहने की जरूरत है, क्योंकि उन्हें संक्रमण है। उन्हें श्वसन रक्षा तंत्र (रेसीपिरेट्री सपोर्ट) पर रखा गया था। रेड्डी ने कहा कि हालांकि जयललिता ने नहीं पूछा है कि घर कब जाना है लेकिन यह निश्चित ही उनके मन में सबसे पहले आता होगा।
यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-Jayalalithaas condition improving Says Her Party AIADMK
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jayalalithaa, jayalalithaa condition improving, aiadmk, apollo hospital chennai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved