• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जल उठा हरियाणा:3मरे,सेना बुलाई, रोहतक-भिवानी में शूट एट साइट

चंडीगढ। हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हंगामा जारी है। रोहतक में पुलिस फायरिंग में 3 की मौत व 19 जनों के घायल हाने की खबर है। वित्त मंत्री अभिमन्यु सिंह के निवास पर आगजनी, कई सरकारी वाहन फूंक देने व बीएसएफ जवान पर गोली चलाने की वारदातें हुई। रोहतक और भिवानी जिले में कर्फ्यू लगाया गया है। रोहतक सहित 8 जिलों में आंदोलनकारियों व पुलिस में झडपों के बाद हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से  सेना भेजने का अनुरोध किया है। रोहतक-भिवानी में शूट एट साइट यानी उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। आंदोलन उग्र होने के कारण हरियाणा सरकार ने सख्ती से निबटने के निर्देश दिए है। साथ ही सरकार के फैसले के बाद पूरे हरियाणा में मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हरियाणा में आंदोलन के चलते रेल और सडक यातायात पूरी तरह ठप है। जाट आरक्षण की मांग पर अडे हुए है। हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-रोहतक बाइपास के पास हालात काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें 3 की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की भी खबर है।
उग्र भीड़ ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्‍यु के घर पर भीड़ ने हमला किया, वहां तोड़फोड़ की और आग लगाने की कोशिश भी की गई। अब वहां भारी पुलिस बल तैनात है। इससे पहले रोहतक में मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। हंगामे के इसके चलते झज्जर और सोनीपत में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस आंदोलन की वजह से रेल और सड़क दोनों मार्ग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। कई जगह जाम लगा हुआ है।
जाट आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक होते प्रदर्शन के बीच खट्टर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जाट नेताओं से बातचीत की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर तमाम लोगों से राय मांगी है और जैसा भी निष्कर्ष निकलेगा, उस हिसाब से सरकार विधानसभा सत्र में मुद्दा लाएगी।
गुरुवार को रोहतक कोर्ट परिसर में आरक्षण की मांग को लेकर दो गुटों के आपस में भिड़ंत के बाद यह बैठक बुलाई गई थी। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों गुटों के बीच टकराव हुआ और जमकर कुर्सियां चलीं। राज्य सरकार ने रोहतक, झज्जर और सोनीपत में अतिरिक्त पुलिस बल भेजने का फ़ैसला लिया है। पिछले कई दिनों से आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में जाट प्रदर्शन हो रहा है। यूपीए सरकार के समय से जाटों को मिले आरक्षण को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईबीसी) के लिए आरक्षण का कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की घोषणा भी की। उन्होंने साथ ही सालाना आय की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर छह लाख रुपये करने की भी घोषणा की, ताकि इस श्रेणी के तहत अधिकतम लोगों को लाभ हो सके।
दिन में जाटों का प्रदर्शन रोहतक-झज्जर क्षेत्र से सोनीपत, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और जींद जिलों तक फैल गया। है। प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। सोनीपत में प्रदर्शनों में जहां वकील शामिल हुए, बड़ी संख्या में छात्रों ने रोहतक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
जाट नेताओं ने कहा कि जब तक खट्टर सरकार सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में जाट समुदाय के लिए आरक्षण की मांग पर कोई ठोस फैसला नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। खट्टर सरकार ने मामले को सुलझाने का कोई संकेत नहीं दिया है और बुधवार को चंडीगढ में हुई बैठक में उन्होंने इस मसले में कोई ठोस प्रस्ताव नहीं दिया। हरियाणा सरकार ने जाट नेताओं से मुलाकात के बाद आर्थिक पिछडा वर्ग (ईबीसी) में आरक्षण को दोगुना करते हुए उसे 20 प्रतिशत करने की घोषणा की लेकिन जाट नेताओं ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

यह भी पढ़े

Web Title-Jat reservation movement, mobile-Internet service stops in Haryana,curfew,shoot at sight orders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jat reservation movement, mobile, internet service, stops, haryana, jat leaders, haryana chief minister manohar lal khattar, ban mobile, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved