• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जाट आरक्षण में जेल गए युवाओं की रिहाई के लिए आंदोलन होगा

Jat reservation for the release of jailed youth movement - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। जाट आरक्षण आंदोलन में जेल गए युवाओं की रिहाई के लिए जाटों ने जनवरी से सरकार के खिलाफ एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंकने का फैसला लिया है। यशपाल मलिक गुट के प्रदेश सचिव कुलदीप धनाना ने कहा कि इस बार 29 जनवरी से जिला स्तर पर शुरु किए जाने वाले धरने अनिश्चितकाल होंगे और सरकार के झांसे में आने की बजाय मांग पूरी होने तक धरने जारी रहेंगे। बता दें कि जाट धर्मशाला में जाट न्याय यात्रा के स्वागत को लेकर यशपाल मलिक गुट की जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में यात्रा के स्वागत के साथ जनवरी में होने वाले आंदोलन को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रदेश सचिव कुलदीप धनाना ने की। मीडिया से रुबरु होते हुए कुलदीप धनाना ने बताया कि 29 जनवरी को पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर धरने दिए जाएंगे। उन्होने बताया कि इनकी रणनिती बनाने के लिए 8 जनवरी को यूपी के श्यामली क्षेत्र के खरङ गांव में यशपाल मलिक की अध्यक्षता में बङी रैली होगी। उन्होने बताया कि उनकी मांग आरक्षण के साथ झूठे मुकदमें वापस लेने व जेलों में बंद व्यक्तियों की रिहाई है। कुलदीप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस बार सरकार उनसे झुठे वादे कर आंदोलन रुकवा दिया था, लेकिन इस बार वो सरकार के झांसे में आने की बजाय मांग पूरी होने तक धरने जारी रखेंगे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Jat reservation for the release of jailed youth movement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jat, reservation, release, jailed, youth, movement in bhiwani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved