• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जयपुर-जोधपुर के बीच शुरू हुई हवाई यात्रा

जोधपुर। लंबे समय के इंतजार के बाद जयपुर-जोधपुर के बीच शुरू हुई हवाई यात्रा ने दोनों शहरों की दूरी को कम कर दिया है। पांच साल बाद मंगलवार से स्टेट एविएशन की इंटर कनेक्टिविटी पॉलिसी के तहत जयपुर से जोधपुर के अलावा उदयपुर के बीच सुप्रीम एयरलाइंस की नौ सीटर फ्लाइट शुरू हो गई। जयपुर व जोधपुर के बीच इससे पहले फरवरी 2011 तक किंगफिशर फ्लाइट का संचालन होता था। जोधपुर में सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने खुशी का इजहार किया और कहा कि अब शहर की जनता को इस हवाई यात्रा से कम समय में जयपुर जाने और आने की सुविधा मिलेगी। शेखावत ने कहा कि जोधपुर शहर के विस्तार के बाद यहां मेट्रो की सुविधाओं की जरूरतें बढ़ गई हैं और ऐसे में नई हवाई सेवा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इसके अलावा आगामी दिनों में शहर के लिए और भी सुविधाओं में विस्तार किया जायेगा। शहर के मेयर घनश्याम ओझा ने नई हवाई सेवा शुरू करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है । कितना रहेगा फायदेमंद

यह भी पढ़े

Web Title-Jaipur-Jodhpur between started air travel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jodhpur, between, started, air, travel, flight, airport, jodhpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved