• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सीरिया:आईएस के हमले में 42 मरे

बेरूत। एक आत्मघाती बम हमलावर ने शुक्रवार को सीरिया के शहर अल-बाब के पास हमला बोलकर 42 लोगों की जान ले ली। मारे गए लोगों में अधिकतर विद्रोही थे। कुछ ही घंटे पहले इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया बम हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सूसियान में उडा दिया। यह सीरिया के रणनीतिक शहर से आठ किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। मरने वालों की संख्या बढ भी सकती है क्योंकि दर्जनों लोग घायल हैं और उनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि इस विस्फोट ने दो आसपास स्थित विद्रोही कमान चौकियों को उडा दिया और ब़डी संख्या में ल़डाकों को घायल कर दिया। अल-बाब तुर्क सीमा से महज 25 किलोमीटर दक्षिण में है। यह उत्तर सीरिया के प्रांत अलेप्पो में आईएस का अंतिम मजबूत गढ़ रहा है। विद्रोहियों ने इस शहर को हासिल करने के लिए पिछले साल हमले शुरू कर दिए थे। इसके लिए उसे तुर्की सैनिकों, युद्धक सामग्री और हवाई हमलों की मदद मिल रही थी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-IS bomb attack in syria kills 42 people
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: is, bomb attack, syria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved