• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोसूल के बाहरी इलाके की तरफ बढ़े सुरक्षाबल

Iraqi forces approach Mosul outskirts - World News in Hindi

बगदाद। इराक के विशेष सुरक्षाबल आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सबसे बड़े गढ़ मोसूल के बाहरी इलाके से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर हैं और शहर में प्रवेश पर हमले की तैयारी कर रहे हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहले सुबह हमले के बाद आतंकवाद निरोधी सेवा (सीटीएस) के सुरक्षाबल बाजवाया में दाखिल हो गए, जो मोसूल शहर की सीमा से पहले अंतिम गांव है। उनके साथ चल रहे बीबीसी के संवाददाता ने कहा कि सुरक्षाबलों को कार बमों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे पहले, सेना ने मोसूल पर कब्जे के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।
अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के समर्थन में भारी हथियारों व बख्तरबंद वाहनों में सवार सैकड़ों सैनिक तोपों व बुलडोजरों के साथ गांव की तरफ बढ़ रहे हैं।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

यह भी पढ़े

Web Title-Iraqi forces approach Mosul outskirts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iraqi forces , mosul, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved