• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंटर्नशिप : छात्रों ने किया प्रदर्शन

Intrship students perform - Churu News in Hindi

चूरू । जिले के सरदारशहर में स्थित आईएएसई मान्य विश्वविद्यालय गांधी विद्या मन्दिर के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए प्रर्दशन किया। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखने वाले यह सभी छात्र बी.एड के प्रशिक्षणार्थी हैं, जिन्हे इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय से 50 किलोमीटर दूर तक भेजा रहा है, छात्रों का कहना है कि शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा इस सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिये जा चुके हैं कि इंटर्नशिप कार्यक्रम छात्रों के गृह जिले में करवाये जायें लेकिन बावजुद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बांसवाडा, अलवर, उदयपुर, प्रतापगढ, दौसा आदि जिलों के रहने वाले तकरीबन 45 छात्र इन्टरशिप कार्यक्रम अपने ही गृह जिले में करवाने की मांग कर रहे हैं। दौसा जिले की छात्रा ने बताया कि 500 किलोमीटर दूर यहां बी.एड करने के लिए आये हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हमें इन्टरशिप करने के लिए गृह जिला नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि बीएड के लिए पहले हमने अपना जिला छोडा ओर अब युनिवर्सिटी वाले हमें इन्टरशिप अपने गृह जिले में नहीं करने दे रहे जबकि शिक्षा मन्त्री द्वारा यह स्पष्ट किया जा चुका है कि छात्र इन्टरशिप अपने गृह जिले से कर सकते हैं। बांसवाडा, अलवर, उदयपुर, प्रतापगढ, दौसा आदि जिले के छात्र विश्वविद्यालय की इस व्यवस्था से परेशान हैं। शिक्षा प्रकोष्ठ अधिकारी का कहना है कि नये निर्देशों के तहत इंटर्नशिप कार्यक्रम गृहजिलों में किया जा सकता है, इसके लिए महाविद्यालयों को निर्देशित कर दिया जायेगा। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :अखिलेश से शिवपाल ने छीना माइक,देखिए VIDEO

यह भी पढ़े

Web Title-Intrship students perform
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: intrship, students, perform, churu, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved