• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा से गाडी चुराते थे, कश्मीर में बेचते थे

Interstate robbery gang arrested five Crooks - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो दिल्ली , हरियाणा, यूपी और अन्य राज्यो से लग्जरी गाड़िया चुरा और लूटकर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बेचते थे। पुलिस ने इस गिरोह को सोनीपत के सेक्टर 15 में से लूट की योजना बनाते हुए पकड़ लिया। इनके कब्ज़े से 5 अवैध पिस्तौल , एक तलवारनुमा हथियार और हुंडई क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है। सोनीपत डीआईजी हरदीप दून ने बताया कि इन पांचों के तार श्रीनगर से जुड़े है और ये गाड़ियां चुराकर वहां बेचते थे। तस्वीरों में दिखाई देने वाले ये पांचो बदमाश विक्रम, रिन्कू, जसबीर , मन्नू शर्मा और नीरज है, इन पांचों पर 1 दर्ज़न से ज्यादा वारदात करने का आरोप है, इन पांचो ने 2008 में सोनीपत में सत्यवान नाम के हरियाणा पुलिस जवान की हत्या का भी आरोप है और इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा लूट, अपहरण व् हत्या की वारदातो में ये शामिल रहे है। इन पांचों आरोपियों ने करीब एक डेढ़ महीने पहले सोनीपत के सेक्टर 14 में रेत व्यापारी के घर में डकैती का मामला भी शामिल है। सोनीपत डीआईजी हरदीप दून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोनीपत सीआईए ने अन्तर्राजीय गिरोह के पांच बदमाशो को गिरफ्तार किया है, इन पांचों बदमाशो पर एक दर्जन से ज्यादा वारदातो में शामिल है, ये पांचो बदमाश दिल्ली , यूपी , पंजाब और हरियाणा से लग्जरी गाड़िया चुराकर श्रीनगर में बेचते थे, इन पांचो को कोर्ट में पेशकर रिमाण्ड पर लिया जायेगा ताकि इनसे और मामलो का खुलासा हो सके।


यह भी पढ़े

Web Title-Interstate robbery gang arrested five Crooks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: interstate robbery gang arrested five crooks, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved