• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देशी नस्ल का गौधन ही उपयोगी

Indigenous breed cattle helpful - Bikaner News in Hindi

बीकानेर, 7 अगस्त। देशी नस्ल का गौधन ही उपयोगी है। इनसे ही अच्छा उत्पादन संभव है। ब्राजील जैसे देशों में स्थानीय नस्लों का महत्व बढ़ा है। संकर नस्लें ज्यादा उपयोगी नहीं हैं। वेटरनरी विश्वविद्यालय ने देषी गौवंष के संवर्द्धन और विकास के उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह जानकारी खनिज, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री राजकुमार रिणवां ने चूरू के रतनगढ़ में किसानों की संगोष्ठी में दी। इस गोष्ठी का आयोजन वेटरनरी विश्वविद्यालय की रिसर्च एवं ट्रेनिंग केम्प की ओर से किया गया था। गोष्ठी में 432 कृषक-पषुपालकों ने उन्नत पषुपालन और पषुचिकित्सा तकनीकों की वैज्ञानिक जानकारी विषेषज्ञों द्वारा प्राप्त की। वन राज्य मंत्री ने कहा कि गांवों में स्थित गोचर व ओरण हमारे पशुओं के प्रमुख चारागाह हैं। रतनगढ़, छापर और राजलदेसर के दो-दो ब्लॉक्स में गोचर-ओरण में सघन वृक्षारोपण करवाया जाएगा। इसमें एक स्वंयसेवी संगठन ने जिम्मा उठाया है। गांवों के ओरण व गोचर में भी सघन वृक्षारोपण कार्य किया जाना चाहिए। वृक्षारोपण हमारी सभी जरूरतों के लिए बहुत जरूरी हैं। वन राज्यमंत्री ने कहा कि रतनगढ़ में वेटरनरी विश्वविद्यालय प्रषिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र बनने से क्षेत्र के पशुपालकों और कृषकों को नई पषुपालन तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत ने की।

यह भी पढ़े

Web Title-Indigenous breed cattle helpful
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indigenous, breed, cattle, helpful, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved