• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बसपा नेता समेत चार घरों में लाखों की चोरी

कानपुर । चोरी व लूट की वारदात को रोकने के लिए एसएसपी जहां थानेदार और चौकीइंचार्ज को पेंच कस रहे है तो वहीं चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे है। गुरुवार को भी शातिर चोरों ने बसपा नेता समेत चार घरों में चोरी की। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। महाराजपुर थानाक्षेत्र स्थित सुनहिला चौकी क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी बसपा नेता मनोज तिवारी परिवार के साथ रहते है। वह पूर्व स्वास्थ्यमंत्री अनंत कुमार मिश्रा के पीआरओ भी रह चुके है। उन्होंने बताया कि रात करीब दो बजे चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी की तिजोरी और बक्शे तोड़कर घर की महिलाओं के जेवरात, नकदी लेकर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने उसी गांव में मनोज पासी के घर धावा बोला यह से नकदी समेत हजारों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गये। चोर यही नही रुके कमालपुर गांव के बाहर परिवार के साथ रहने वाले शंभूनाथ के घर तथा मेडिकल स्टोर संचालक के घर नकदी समेत गहने चोरी कर ले गये। यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

यह भी पढ़े

Web Title-Including BSP leader theft in four homes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kanpur, including bsp leader theft in four homes , theft in four homes, theft in bsp leader house, bsp leader, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved