• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबंदी में जान जाने पर सीएम ने दी आर्थिक मदद

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद अलीगढ़ की श्रीमती रज़िया पत्नी अकबर हुसैन के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजन को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस घटना को दुःखद बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को अपनी ही धनराशि को प्राप्त करने के लिए इस प्रकार बैंकों एवं ए0टी0एम0 की लाइन में लगकर पैसा निकालने का प्रयास करना और उस पर भी सफल न हो पाना अत्यन्त कष्टप्रद है। यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नोट बंदी के बाद श्रीमती रज़िया अपने कारखाने से मजदूरी के रूप में प्राप्त 500-500 के 06 नोट बदलवाने के लिए अपने नज़दीकी बैंक में लगातार तीन दिन तक कोशिश करती रहीं, परन्तु वह नोट बदलने में सफल नहीं हो पायीं। इस पर आर्थिक रूप से कमजोर श्रीमती रज़िया ने दुःखी होकर अपने आप को आग लगा ली। गम्भीर रूप से जली श्रीमती रज़िया का जिला मलखान सिंह अस्पताल, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ के बाद सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली में इलाज चला। जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

यह भी पढ़े

Web Title-In Notbandi died, helped by CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: in notbandi died, helped by cm, notbandi, died, helped, cm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved