• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईसीडीएस की सेवाओं में सुधार को लेकर कार्यशाला

ICDS services reforms workshop - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आगंनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से समुदाय में पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सेवाओं को बेहतर और समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाने के लिए मंगलवार को एक निजी होटल में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आईसीडीएस के सहयोगियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में समेकित बाल विकास सेवाएं, निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के समुचित पोषण के लिए विभाग पूरक पोषाहार व समय-समय पर उनके स्वास्थ्य जांच एक सन्दर्भ सेवाएं दी जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा व 15 वर्ष से 45 वर्ष की सभी महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य के संबंध में शिक्षा दी जाती है। उन्होंने बताया कि इन सभी के आईसीडीएस सेवाओं को बेहतर करने के लिए विभाग के साथ समुदाय के पोषण व शिक्षा संबंधी स्रोतों पर काम कर रहे गैर सरकारी संस्था का सहयोग लिया जाएगा ताकि ये गैर सरकारी संस्था अपनी विशेषज्ञता का उपयोग आईसीडीएस की सेवाओं के सुधार में विभाग के साथ मिलकर कर सकें। कार्यशाला के माध्यम से हम आईसीडीएस की सेवाओं को समुदाय में प्रभावी व समबद्धता के लिए यूनिसेफ व विभिन्न गैर सरकारी संस्था के विशेषज्ञता का आकलन कर उन्हें उनकी क्षमताओं के अनुसार विभाग के साथ जल्द ही एमओयू करेेंगे ताकि समुदाय को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी सेवाएं मिल सके। यूनिसेफ राजस्थान प्रभारी सेमुल्यस ने बताया कि यूनिसेफ आईसीडीएस विभाग के साथ मिलकर प्रदेश में पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा को बेहतर एवं प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विभाग के साथ मिलकर काम करेगा तथा अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करेगा ताकि समुदाय को बेहतर सेवाएं मिल सके। कार्यशाला में विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाएं यूनिसेफ अन्तरा फाउंडेशन, नस्ले, टाटा ट्रस्ट, उरमूल, ल्यूपीन, वल्र्ड विजन, सेव दा चिल्ड्रन, एसीएफ, सीएफएआर, ममता हेल्थ इन्स्टीट्यूट, प्रारम्भ, वाक, इत्यादि ने भाग लेकर अपनी-अपनी विशेषज्ञता एवं कार्यों का प्रजेंटेशन दिया ताकि विभाग इनकी विशेषज्ञता का उपयोग आईसीडीएस की सेवाओं को बेहतर करने के लिए इनके साथ एमओयू कर सके। कार्यशाला में विभाग के उच्च अधिकारी, आईसीडीएस की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती बिन्दु करूणाकर, यूनिसेफ के प्रतिनिधि एवं विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

Web Title-ICDS services reforms workshop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icds , services, reforms, workshop, jaipur, rajasthan, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved