• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आईबी अलर्ट, पैराशूट के जरिए हमला कर सकते हैं लश्कर आतंकी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला हुआ है और बदले की कार्रवाई के लिए नए पैंतरे तलाश रहा है। खबर है कि वह वह आतंकियों के जरिए भारत में अशांति फैलाने के फिराक में है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने सुरक्षाबलों को अलर्ट किया है कि आतंकी पैराग्लाइडर या पैराशूट के जरिए न केवल घुसपैठ कर सकते हैं, बल्कि फिदायीन हमलों को भी अंजाम दे सकते हैं। गुजरात के एक टॉप पुलिस अफसर ने आईबी के इनपुट की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, आईबी के इनपुट के बाद सीमावर्ती इलाकों में मौखिक तौर पर पैराग्लाइडर जैसी किसी भी उड़ती चीज पर बैन लगा दिया गया है। आईबी के इनपुट में साफ तौर पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का जिक्र है। हाल के दिनों में लश्कर चीफ हाफिज सईद की सीमावर्ती इलाकों में एक्टिविटी काफी बढ़ गई है। सीमावर्ती इलाकों की पुलिस को कहा गया है कि वे आर्मी और बीएसएफ की मदद करें। सुरक्षाबल और एजेंसियां ज्यादा चौकसी इसलिए भी बरत रही हैं क्योंकि हाल ही में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़े

Web Title-IB alert, LeT operative can attack via parachute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ib alert, let operative, attack, parachute, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved