• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वच्छता शिविर का आयोजन, ऊनी स्वेटर का वितरण

hygiene Camp held, distribution of woolen sweater - Baran News in Hindi

बारां। एनटीपीसी अंता द्वारा सीएसआर के अंर्तगत शुक्रवार को प्रेरणा महिला मंडल एनटीपीसी की अध्यक्ष पीयू नंदी द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दुगारी में ऊनी स्वेटर का वितरण करवाया गया। इसके बाद गांव की महिलाओंं व युवतियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छता शिविर का उद्घाटन कर प्रेरणा महिला मंडल की सदस्याओं ने सेनेटरी नेप्किन्स का मुफ्त वितरण किया। इस अवसर पर अंता प्रधान, मंजू दाधीच, शाला प्रबंधन समिति, दुगारी के अध्यक्ष, परशुराम नागर, राज. उच्च प्राथ. विद्यालय दुगारी के प्रधानाचार्य इरशाद अहमद, भामाशाह समिति, दुगारी के पदाधिकारी, प्रेरणा महिला मंडल की उपाध्यक्ष रत्ना बंदोपाध्याय, सलाहकार सुमित्रा राम, महासचिव अनिता शर्मा, संयुक्त सचिव हंसा भंडारी, ट्रेजरार निधि गुप्ता व इन्द्रा अस्थाना तथा एनटीपीसी अंता से उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. विजया, सीएसआर ग्रुप से ए.के. जसोरिया, अध्यापक व ग्रामवासी मौजूद थे। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़े

Web Title-hygiene Camp held, distribution of woolen sweater
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hygiene, camp, held, distribution, woolen, sweater, baran, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved