• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपने कर्मानुसार मानव जन्म लेता है -प्रो प्रेमा पांडुरंग

human born - Jaipur News in Hindi

जयपुर। स्टेच्यू सर्किल स्थित बिडला सभागार में चल रहे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में गुरूवार को बालकृष्ण लीला, कालिया दमन श्रीगोविंद पट्टाभिषेक व रासलीला व गोवर्धन पूजा हुई। कथा प्रसंग के दौरान प्रो प्रेमा पांडुरंग ने श्री गोवर्धन महाराज ,थाके सिर पर मुकुट विराज रह्यो....मैं तो गोवर्धन को जाउं रे...गोपाला हरि का प्यारा नाम है.....केशव माधव बोल,गोविंद बोल...जैसे भजनों से भक्ति रस बरसाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस की गंगा में डुबकी लगवाई। प्रो प्रेमा पांडुरंग ने बाल लीलाओं पर प्रवचन करते हुए कहा कि कर्म ही मनुष्य के सुख, दुख, भय, क्षेम का कारण है। अपने कर्मानुसार मानव जन्म लेता है और मृृृत्यु को प्राप्त होता है। कर्म ही ईश्वर है। हम सभी नारायण के अंश हैं। हम कर्म को यश प्राप्ति के लिये नहीं करते। हम कर्म की उपासना करते हैं। जीवन में व्यक्ति जैसे कर्म करता है,उसी के अनुरूप उसे फल की प्राप्ति होती है। कर्म ही हमारी पूजा है। ‘कर से कर्म करो विधि नाना। चित्त राखो जहां दया निधाना’। यह दोहा सुनने में जितना सरल है। व्यवहारिक जीवन में उसे उतारना उतना ही कठिन है। नटखट बाल गोपाल श्रीकृष्ण जी की मिट्टी खाने वाली लीला का वर्णन किया। गोवर्धन लीला के रहस्य को हमारे समक्ष बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कथा प्रसंग के तहत 56 भाग की झांकी सजाई गई। प्रारंभ में आयोजक महेन्द्र कुमार जालान व राजेन्द्र कुमार जालान व उनके परिवारजनों ने श्रीमद् भागवत जी की पूजा की व कथा मर्मज्ञ व पूज्य भक्ति भारती प्रोफेसर प्रेमा पांडुरंग जी का स्वागत किया। आयोजक महेन्द्र कुमार जालान व राजेन्द्र कुमार जालान ने बताया कि शुक्रवार को कंसोद्धार, रूकमणि विवाह, सुदामा चरित्र की कथा के बाद अंतिम दिन 8 को एकादश स्कंध, उद्धवगीता परीक्षित मोक्ष व भागवत सारांष की कथा होगी।

यह भी पढ़े

Web Title-human born
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: human, born, karm, bhagwat, geeta, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved