• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैसे हो मिलावट की रोकथाम, रिपोर्ट आने में लग जाते हैं 2-3 माह

How to prevent adulteration in pratapgarh - Pratapgarh News in Hindi

प्रतापगढ़। बाजारों व मिठाइयों की दुकानों पर मिलावटखोरों पर लगाम कसने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मिठाइयों के नमूने ले रही है और उन्हें जाच के लिए भेजे रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पास खाद्य पदार्थों व मिठाइयों की जांच का कोई साधन नहीं होने से मिलावट का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लगता है। ऐसे में रिपोर्ट आने तक लोग मिलावटी मिठाइयों का प्रयोग कर चुके होते हैं। जांच रिपोर्ट आने में भी दो से तीन माह लग जाते हैं। ऐसे में मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती है। जिले में करीब 5 से 6 हजार खाद्य पदार्थों की रजिस्ट्रेशन युक्त दुकानें हैं। पूरे जिले में एक ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी होने से पांचों उपखंड की खानपान की दुकानों व मिलावटखोरों पर निगरानी रखना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश जांगिड ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मार्च से सितंबर तक कुल 103 खाद्य पर्दाथों के नमूने लिए। इसमें से 10 नमूनों की रिपोर्ट सही आई है। 90 नमूनों में से 21 नमूने सब स्टैंडर्ड के पाए गए। जिसमें से 12 खिलाफ केस दर्ज कराए हैं। बाकी का अनुसंधान चल रहा है। जांगिड ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से तीन स्थानों पर सैंपल लिए हैं। जिसमें गजेंद्र, इंदरमल पालीवाल के यहां से मावे के सैंपल व प्रकाश नमकीन के यहां से नमकीन का सैंपल लिया है। मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए विभाग की टीम सक्रिय है। यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची का नाम यह भी पढ़े :देवरिया में हिंदू संगठनों का बंद, देखें 20 तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-How to prevent adulteration in pratapgarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prevent, adulteration, pratapgarh, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, pratapgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved