• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

घायल को ला रही एंबुलेंस की तबियत बिगड़ी

Health deteriorated ambulances bringing wounded - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। 108 एंबुलेंस... इस शब्द और जिसके लिए ये शब्द इस्तेमाल लिए गए है। इसका बखान करना शायद ही जरूरी हो। लेकिन इस एंबुलेंस की लापरवाही से आपकी जान जा भी सकती है। यह बताना बेहद जरूरी है। मामला झुंझुनूं का है और लापरवाही भी ऐसी की एक घायल की जान पर बन आई। जानकारी के मुताबिक बीती रात को ढिगाल टोल बूथ के पास एक बाइक स्लिप होने से उसका चालक 21 वर्षीय महेंद्र घायल हो गया। उसका जीवन बच जाए। इसके लिए 108 एंबुलेंस का फोन लगाया गया। एंबुलेंस देरी से ही सही, लेकिन पहुंची जरूर। घायल हो एंबुलेंस में लैटाया और झुंझुनूं के लिए रवाना हो गई। लेकिन बीच रास्ते में ही एंबुलेंस खराब हो गई। पुरा की ढाणी के पास इस एंबुलेंस को अचानक खड़ा देखकर ग्रामीण भी आ गए। तो पता चला कि एंबुलेंस में तकनीकी खामी आ गई। अंदर देखा तो घायल के सिर से खून रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों ने एंबुलेंसकर्मियों से कहा कि वे किसी निजी वाहन से इसे कम से कम जल्द से जल्द अस्पताल तो पहुंचा दें। लेकिन एंबुलेंस कर्मी इस बात पर अड़े रहे कि वे दूसरी 108 एंबुलेंस से ही घायल को अस्पताल पर पहुंचाएंगे। करीब डेढ़ घंटे तक मंडावा से बुलाई गई एंबुलेंस नहीं पहुंची तो इसी दौरान मौके पर सूचना पर जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा पहुंच गए और उन्होंने एंबुलेंसकर्मियों को फटकार लगाई। इसी दौरान दूसरी एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया। लेकिन सुंडा ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से घायल की जान भी जा सकती थी। क्योंकि खून इस कदर बह रहा था कि घायल के लिए एक-एक मिनट भारी हो रहा था। सुंडा ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को करने की बात कही है। वहीं 108 के ईएमटी ने अपनी सफाई और तर्क दिए हैं। पूरे जिले के हालात बदतर :सुंडा सुंडा ने एक अन्य जानकारी में बताया कि 108 एंबुलेंस के हालात पूरे जिले में बदतर हो चुके हैं। जिसके लिए इस बार जिला परिषद की बैठक में मांग उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकतर एंबुलेंस ऑफ रोड है और जो ऑन रोड है। वो भी चलने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में वे उच्चाधिकारियों से भी इस मामले में दखल कर इस जीवनवाहिनी व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग करेंगे

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-Health deteriorated ambulances bringing wounded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health , deteriorated, ambulances, bringing, wounded, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved