रोहतक। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह सांगवान ने एसवाईएल मामले पर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू कराना चाहिए। हरियाणा का पंजाब के लोगों से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने चेताया कि अगर 26 जनवरी तक केंद्र सरकार ने इस फैसले को लागू नहीं किया तो उस दिन वे संविधान की प्रतियां जलाकर विरोध जताएं। साथ ही आने वाले समय में पूरे हरियाणा में ऐसा आंदोलन खड़ा करेंगे कि केंद्र सरकार को उसका हक देना ही पड़ेगा। जाट नेता सांगवान ने कहा कि हरियाणा के लोगों का पंजाब के लोगों से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि ये संवैधानिक मामला है। इसलिए सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसे लागू कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। हवासिंह सांगवान ने चेतावनी दी कि अगर 26 जनवरी तक ये फैसला लागू नहीं किया तो उस दिन संविधान की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। साथ ही बड़े आंदोलन की घोषणा होगी। आंदोलन पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पर किसी प्रकार की राजनीति न कर सामाजिक मामला बनाएंगे।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
हम भूख से मर जाएंगे, हमारे ऊपर लटके पानी के बम को निष्क्रिय करना होगा : पाक सीनेटर
जापान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अटूट समर्थन की पुष्टि की
Daily Horoscope