• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयकारों के बीच निकली पापड वाले हनुमान जी की पदयात्रा

Hanuman who walked out amid cheers papad - Jaipur News in Hindi

जयपुर । शिवाजी नगर नवयुवक मंडल एवं दक्षिणमुखी श्री पिंचिंग वाले वीर हनुमान सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को शास्त्री नगर स्थित तिलकेश्वर महादेव मंदिर से विद्याधर नगर स्थित पापड हनुमान जी मंदिर के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास का क्षेत्र भगवान श्री राम के एवं राम भक्त हनुमान की आस्था के रंग में डूब गया। पदयात्रा को स्वामी राम सेवक दास महाराज पापडवाले हनुमान जी वाले पूजा अर्चना कर रवाना किया। पदयात्रा में हजारों की संख्या में पदयात्री शामिल हुए। समिति के संरक्षक सुरेश शर्मा व अध्यक्ष मदन लाल डांगी ने बताया कि प्रारंभ में पदयात्रा को स्वामी राम सेवक दास महाराज ने मुख्य रथ व ध्वज की पूजन कर रवाना किया । पदयात्रा में श्रद्धालु आरती कीजे हनुमान लला की, आना पवन कुमार हमारे कीर्तन में रघुवर से हमारा प्रणाम कह देंना....जय बोलो हुनुमान जी महाराज की...जैसे भजनों की स्वर लहरियों पर नाच-गाकर श्रद्धालुओं ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पदयात्रा के साथ शिव बारात की झांकी का चित्रण श्रीकृष्ण एड पार्टी कर रही थी। पदयात्रा में सजने वाला राम दरबार सभी के लिए आकषर्ण का केन्द्र रही। महामंत्री राजकुमार छींपा नें बताया कि पदयात्री नाचते-गाते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्याधर नगर के पापड हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पर हनुमान जी महाराज का अलौकिक श्रंगार व छप्पन भोग लगाया गया।

यह भी पढ़े

Web Title-Hanuman who walked out amid cheers papad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanuman, papad wale hanuman ji, jaipur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved