• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

व्यापार एवं उद्योग के लिए वरदान होगा जीएसटी

GST will be a boon for trade and industry - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। भारतीय कम्पनी संस्थान की ओर से 14 अगस्त को बीकानेर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य वित्त एवं कॉर्पोरेट मंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए एक अप्रत्यक्ष कर है। जो कि देश के लिए एकरूप सामान्य बाजार बनाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यापार एवं उद्योग के लिए वरदान होगा। ऐसा इसलिए होगा कि भारत में कर क्षेत्र में आसान अनुपालना, कर की दरों व संरचना में एकरूपता, प्रतिस्पद्र्धात्मक सुधार व निर्यातकों एवं निर्माताओं को लाभ आदि द्वारा एक नहीं लहर आएगी। जीएसटी के अन्तर्गत निर्माताओं द्वारा उपभोक्ताओं से केवल एक ही कर चार्ज होगा और अन्तिम उपभोक्ता तक चुकाए गए करों में पारदर्शिता आएगी। कुल मिलाकर अधिकतर वस्तुओं पर कीमतों में कमी आएगी। जिसका प्रत्यक्ष लाभ उपभोक्ताओं को होगा। साथ ही कर की चोरी में भी कमी आएगी। सीएस डा. श्याम अग्रवाल भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि पेशेवर कम्पनी सचिव एवं भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान जीएसटी लागू करने में सरकार की सहायता कर रहे हैं एवं इसके अन्तर्गत देश में जीएसटी के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रोफेशनल डवलपमेंट कार्यक्रम, स्टडी सर्किल मीटिंग, सदस्यों एवं विशेषज्ञों के बीच विचार विमर्श आदि का आयोजन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-GST will be a boon for trade and industry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst, boon, trade, industry, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved