• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्राम-2016- डिजिटल कार्ड के माध्यम से किया किसानों को आमंत्रित

Gram-2016- invite farmers through digital card - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी में 9 से 11 नवम्बर तक आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रोटेक मीट में किसानों की सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को मुहाना कृषि उपज मंडी प्रांगण में ऑन ग्राउंड एक्टीवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में काश्तकारों का कटआउट फ्रेम के माध्यम से फोटो खींचकर डिजीटल आमंत्रण पत्र निकालकर उन्हें हाथों हाथ उपलब्ध कराया गया और उन्हें इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। किसानों का उत्साह अपने फोटो के साथ आमंत्रण पाकर देखते ही बन रह था और यह आमंत्रण पाने के लिए किसान लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार रहे थे। महिला किसानों ने भी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। किसानों का कहना था कि राज्य के किसानों के लिए यह अच्छी पहल है। टीम ने यहां फोटो बूथ लगाकर किसानों के कटआउट के माध्यम से फोटो खींचे और आए किसानों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में लगभग 300 किसानों को आमंत्रण पत्र दिए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर के सीतापुरा में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नवीनतम कृषि तकनीक के प्रदर्शन के साथ सेमीनार और कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा । यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

यह भी पढ़े

Web Title-Gram-2016- invite farmers through digital card
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gram2016, meet global agritech rajasthan, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved