जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी लोगों के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए अपने संदेश में कहा है कि त्योहार हमारे जीवन में उत्साह, ताजगी और उल्लास लाते हैं, इसलिए त्योहारों को मिल-जुल कर मनाना चाहिए ताकि पूरे समाज का वातावरण सुखद व सौहाद्र्रपूर्ण बना रहे। उधर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने संदेश में कहा कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व जीवन में दान-पुण्य के महत्व तथा जरूरतमंदों के सुख-दुख में भागीदार बनने की प्रेरणा देता है। फसल पकने की खुशी से जुड़ा यह त्योहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढऩे की भी प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे जरूरतमंद व बेसहारा लोगों की मदद करने का संकल्प लें। साथ ही, पतंग उड़ाते समय इस बात का ख्याल अवश्य रखें कि मासूम पक्षियों तथा वाहन चालकों को नुकसान पहुंचाने वाले मांझे से कोई तकलीफ नहीं हो। [@ पंजाब 2016 लेखा जोखा - 2016 की विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर।]
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope