• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपहरण के बाद युवती से किया दुष्कर्म

girl raped after kidnapped - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। जिले में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अब मामला सामने आया है सिविल लाइन थाना इलाके में। जहां पीड़िता ने एक युवक पर अपहरण करने और दुष्कर्म करने का नामजद मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वो काॅलेज से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े युवक ने उसे किताब देने की बात कहकर वैन की ओर इशारा किया। जहां उसके तीन और साथी भी थे। जिन्होंने जबरदस्ती उसका अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे मुरथल रोड पर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपी विशाल नगर निवासी विनय की तलाश में जुटी है। जो युवती के घर पर किराए पर रहता था। पुलिस के मुताबिक युवती के परिजनों ने पहले भी आरोपी पर चोरी का आरोप लगाया था। लेकिन उस दौरान मामला आपसी रजामंदी से सुलझा लिया गया था। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

यह भी पढ़े

Web Title-girl raped after kidnapped
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: girl raped after kidnapped , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved