• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

UP:बसपा के 4विधायक भाजपा में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। बसपा के चार विधायक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा के विधायकों को पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलाई। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को एक समारोह में बसपा के विधायकों महावीर राणा, रोमी साहनी, रोशन लाल वर्मा व ओम कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चारों विधायकों पर हालांकि राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा था। बाद में बसपा की मुखिया मायावती ने इनको पार्टी से निलंबित कर दिया था। चारों विधायकों को पार्टी में शामिल करते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा की स्वीकार्यता लगातार बढ रही है, इसीलिए पार्टी की नीतियों से सहमत होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-four BSP MLAs join BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bsp, mlas, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved