• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिछोला झील में मिला युवक का शव

found dead body in Pichola Lake - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। बारिश के बाद पिछोला झील पर घूमने जाना एक युवक को भारी पड़ गया। गुरुवार सुबह चांदपोल स्थित पिछोला झील में युवक का शव तैरता मिला। इससे वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच है। उसके दाहिने हाथ पर भंवर लिखा हुआ है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि संभवतया युवक यहां घूमने के दौरान फिसलकर झील में गिर गया और पानी में डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़े

Web Title-found dead body in Pichola Lake
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: found, dead body, pichola lake, udaipur, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved