चंडीगढ़। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियां की है। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कार्यकारिणी में दो उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 12 स्थायी आमंत्रित सदस्य और आठ विशेष आमंत्रित सदस्यों को सम्मलित किए गए है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के बेटे गगनदीप बरनाला के अलावा प्रो. चरण सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाई मालविंदर सिंह और सुनील जाखड़ के भाई सज्जन कुमार जाखड़ को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। अरुण वालिया को महासचिव बनाया गया है।
PM मोदी ने किया भारतीय प्रवासियों को संबोधित, कहा- आज दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने की जरुरत है
जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों की सहमति नहीं आई है, आने के बाद ही होगी बैठक - नीतीश
हज 2022 के ट्रेनिंग कार्यक्रम में बोले नकवी: दशकों से हज सब्सिडी के बल पर चला सियासी छल
Daily Horoscope