• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदेशी सैलानी को लूटा और हाईवे पर फैंक दिया

Foreign tourists robbed and thrown on the highway - Kanpur News in Hindi

कानपुर : विदेश से भारत भ्रमण के लिए आया विदेशी युवक वैन सवार लुटेरों का शिकार हो गया | लुटरों ने उसे मारपीट कर हाईवे किनारे फेंक दिया।साथ ही उसके पास से नगदी , मोबाईल और पासपोर्ट समेत जरूरी कागजात लेकर भाग निकले, पीड़ित विदेशी नागरिक बाइक सवार की सहायता लेकर किसी तरह घाटमपुर कोतवाली पहुंचा जहां पर उससे पूछताछ जारी है |फ्रेंच नागरिक क्वेसिन माइकल आज दोपहर को नौबस्ता से वेन में घाटमपुर के लिए बैठा | क्वेसिन के अनुसार उसको खजुराहो जाना था | जैसे ही वो घाटमपुर के तेजपुर गॉव के पास पहुंचा वैसे ही वैन सवार लुटेरों ने उसका बैग छीन लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और हाइवे किनारे फेंक कर भाग गए|घाटमपुर एसओ ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है | नौबस्ता से घाटमपुर तक ही वैन जाती है।वैन सवार लुटेरों ने लूट के इरादे से ही गाड़ी में बिठाया और घटना को अंजाम दिया| पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में 7800 भारतीय रूपये, 100 यूरो , मोबाईल, पासपोर्ट समेत जरूरी कागजात थे

यह भी पढ़े

Web Title-Foreign tourists robbed and thrown on the highway
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: कानपुर, विदेशी सैलानी, लूट, खजुराहो, विदेशी नागिरक, foreign tourists robbed, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved