• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा प्रश्नों के लिए कलक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित

For questions Collectorate assembly installed in the control room - Jaipur News in Hindi

जयपुर । जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने चौदहवीं विधान सभा का सप्तम सत्र एक सितम्बर से प्रारम्भ होने को ध्यान में रखते हुये इस सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले विधान सभा प्रश्नों, आश्वासनों एवं ध्यानाकर्षण प्रस्तावों का उत्तर समय पर भिजवाने के लिए कलक्ट्रेट कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है । यह नियंत्रण कक्ष कार्य दिवस एवं अवकाश के दिनों में सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहेगा । जिला कलक्टर ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, आश्वासन, ध्यानाकर्षण एवं प्रस्तावों को दर्ज रजिस्टर कर तत्काल संबंधित शाखा में प्रेषित किया जायेगा, संबंधित शाखा प्रभारी द्वारा तत्काल जवाब प्रेषित कर नियंत्रण कक्ष प्रभारी को अवगत करायेगा । अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी एवं कार्यालय अधीक्षक राजेन्द्र गिरधानी को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है । नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर- 0141-5165237, 5165248 है । नियंत्रण कक्ष के सहायक प्रभारी राजेन्द्र गिरधानी कार्यालय अधीक्षक प्राप्त विधान सभा प्रश्नों को तत्काल संबंधित शाखाओं में एवं विभागों को समय पर भिजवाना सुनिश्चित करेगें । नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कर्मचारियों कि ड्यूटी एक सितम्बर 2016 से सत्रावसान तक लगाई गई है ।

यह भी पढ़े

Web Title-For questions Collectorate assembly installed in the control room
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: collectorate , rajasthan assembly, control room, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved