• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शौचालय निर्माण के ली की घर-घर में समझाइश

For construction of household toilets - Baran News in Hindi

बांरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कर ग्राम पंचायत को ओडीएफ करने के लिए शाहबाद ब्लॉक के कस्बा नोनेरा में शनिवार को सुबह घर-घर जाकर समझाइश की गई। शाहाबाद एडीएम रामप्रसाद मीणा के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अलसुबह कस्बा नोनेरा पहुंचे। अधिकारियों के दल ने घर-घर जाकर शौचालय की आवश्यकता एवं उसके निर्माण हेतु सरकारी की ओर से दी जा रही प्रोत्साहन राशि के बारे में लोगों को बताया। प्रात:काल खुले में शौच के लिए जाने वाले ग्रामीणों को इससे होने वाले दुष्परिणामों एवं गंदगी से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे मे बताया। ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त करने के लक्ष्य को समय पर हासिल करने पर जोर देते हुए अधिकारियों के दल ने ग्रामीणों को इसमें सहयोगी होने की अपील की। विकास अधिकारी सुधीर पाठक, तहसीलदार एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी इस अवसर मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-For construction of household toilets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: for , construction, household, toilets, baran, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved