• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

2017 के लिए राज्य सरकार ने जारी किया कैलेंडर

For calendar 2017, the state government issued - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर 2017के लिए कैलेंडर वर्ष जारी कर दिया है। प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार 2017 में 29 सार्वजनिक अवकाश और 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। अवकाश के तहत पांच जनवरी को गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 24 फरवरी को महाशिवरात्रि, 12 मार्च को होलिका दहन, 13 मार्च को धूलण्डी, 29 मार्च को चेटीचण्ड, 4 अप्रेल को रामनवमी, 9 अप्रेल को महावीर जयन्ती, 14 अप्रेल को गुडफ्राइडे, 14 अप्रेल को डॉ. अम्बेडकर जयन्ती, 28 मई को महाराणा प्रताप जयन्ती, 26 जून को ईदुलफितर, 7 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को जन्माष्टमी, 31 अगस्त को रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी, 2 सितम्बर को ईदुलजुहा, 21 सितम्बर को नवरात्र स्थापना, 28 सितम्बर को दुर्गाष्टमी, 30 सितम्बर को विजयदशमी, एक अक्टूबर को मोहर्रम ताजिया, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयन्ती, 19 अक्टूबर को दीपावली, 20 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 21 अक्टूबर को भैया दोज, 4 नवम्बर को गुरुनानक जयन्ती, 2 दिसम्बर को बारावफात, 25 दिसम्बर क्रिसमस डे और गुरुगोबिन्द सिंह जयन्ती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं एक जनवरी को क्रिसमस नव वर्ष दिवस, 3 फरवरी को देवनारायण जयन्ती, 9 फरवरी को विश्वकर्मा जयन्ती, 10 फरवरी को स्वामी रामचरण जयन्ती, 10 फरवरी को गुरु रविदास जयन्ती, 13 फरवरी को गोडगे महाराज जयन्ती, 21 फरवरी को महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती, 13 अप्रेल को वैशाखी, 23 अप्रेल को सैन जयन्ती, 28 अप्रेल को परशुराम जयन्ती, 10 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 12 मई को शब-ए-बारात, 23 जून को जुमातुलविदा, 9 जुलाई को गुरु पूर्णिमा, 14 अगस्त को थदडी, 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 26 अगस्त को संवत्सरी, 5 सितम्बर को अनन्त चतुर्दशी, 29 सितम्बर को महानवमी, 8 अक्टूबर को करवा चैथ और 12 दिसम्बर को पाश्र्वनाथ जयन्ती का ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे यह भी पढ़े :आसाराम समर्थक महिलाओं की नौटंकी, पुलिस की कराई मशक्कत

यह भी पढ़े

Web Title-For calendar 2017, the state government issued
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: calendar, state, government, issued, jaipur, rajasthan, news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved