• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पहले मिशन था, अब कमाई का साधन बन गया है मीडिया:बोडा

first mission, now has become a means of earning Media - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। वरिष्ठ पत्रकार व राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के सचिव राजेन्द्र बोड़ा ने कहा कि आजादी के पहले समाचार पत्र एक मिशन के रूप में संचालित किए जाते थे। लेकिन आजादी के मिलने के बाद सबकी राहें जुदा हो गई। समाज को मार्ग दिखाने वाला मीडिया वर्तमान में कमाई का साधन बन गया है। अब वो ही खबर छपती है, जो बिकती है। उदारीकरण और बाजारवाद के बढते प्रभाव से मीडिया भी अछूता नही रहा है। जहां गैर जरूरत चीजों को भी जरूरत का बता कर बेचा जा रहा है। जलतेदीप के संस्थापक माणक मेहता की 42वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को आयोजित ‘आज के दौर में प्रादेशिक मीडिया’ विषयक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में बोडा ने आजादी के बाद से लेकर अब तक की पत्रकारिता के दौर पर बेबाक होकर अपनी राय दी। उन्होने कहा कि वर्तमान का मार्केट बताता है क्या अच्छा है क्या बुरा है। समाजवाद के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंंूजीवादी टूल्स का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें खबरें व समस्याएं गौण है। प्रादेशिक पत्रकारिता को अहम बताते हुए उन्होने कहा कि मातृभूमि से जोडने का कार्य रीजनल मीडिया कर रहा है। लेकिन संसाधनों के अभाव में प्रादेशिक पत्रकारिता आज संघर्ष कर रही है। इसके लिए जज्बें वाले मीडियाकर्मियों को तैयार करने के साथ ही पाठकों को कु छ नया देना होगा। क्योकि बदलते समय में वो ही मीडिया चलेगा, जो कुछ अलग प्रस्तुति देगा। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व घर-घर में अखबार के सम्पादकों को नाम से जाना जाता था। संपादक ही अखबार का संचालक होता था। लेकिन बदलती तकनीक ने संपादक की सत्ता को समाप्त कर दिया। आज मालिक अखबार से कमाने लगे है। पहले घाटे का सौदा थे अखबार, आज व्यापार हो गए है। ऐसे में सबके सहयोग से ही उसको बचाया जा सकता है। मुख्य अतिथि एनएलयू के पूर्व कुलपति और जस्टिस एनएन माथुर ने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता इवेंट मैनजमेंट बन गई है। अलग-अलग बीट के पत्रकार अखबार को बनाने का कार्य करते है। खबरों ने भी पाठकों को बांट रखा है। स्थानीय मीडिया को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होने कहा कि इतिहास ही समाचार पत्र को बडा बनाते है। स्व. माणक का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि उन्होने पत्रकारिता को एक नया पथ दिखाया, इस मार्ग को आगे बढाने की आवश्यकता है। अध्यक्षता शाइर शीन काफ निजाम ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. कल्याण सिंह शेखावत व ओसवाल सिंह सभा के अध्यक्ष केएन भंडारी उपस्थित थे। इससे पूर्व जलतेदीप के प्रधान सम्पादक पदम मेहता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जलतेदीप की विकास यात्रा एवं ‘माणक अलंकरण’ पर प्रकाश डाला। स्व. माणक मेहता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में महेन्द्र लोढ़ा, स्व. माणक मेहता के पुत्र विजय मेहता, जागरूक महिला विकास समिति की अध्यक्ष गोविन्दी पंवार, कैलाश मोदी, साहित्यकार रामसिंह राठौड व सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी पाठक मंच के अध्यक्ष देवीलाल पंवार सहित अनेक पत्रकार व गणमान्य उपस्थित थे। संचालन मुकेश मांडण ने किया। अंत में समाचार सम्पादक गुरूदत्त अवस्थी ने आभार जताया।
खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी,फर्श पर मां

यह भी पढ़े

Web Title-first mission, now has become a means of earning Media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first , mission, now , sbecome, means, earning, media, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved